फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident in Rohtak: कलानौर में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, दो की मौत, तीन घायल

Sat, 17 Jun 2023 05:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

रोहतक नंबर की कार भिवानी से रोहतक की तरफ जा रही थी। अनुमान है कि कार 110 की स्पीड से दौड़ रही थी, टक्कर के बाद स्पीड मीटर की सुई अटकी है। खरेड़ी मोड़ पर हादसा हुआ है। कार के परखच्चे उड़ गए हैं।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक में कलानौर के खेरड़ी मोड़ पर शनिवार को दोपहर बाद तेज गति से आ रही कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे सफेदे के पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं। पांचों युवक कलानौर खंड के गांव कटेसरा के बताए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक दोपहर बाद सूचना मिली कि खरेड़ी मोड़ के पास भिवानी की तरफ से आ रही रोहतक नंबर की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे सफेदे के पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि सफेदे का पेड़ बीच से टूट गया और कार ने 10 पलटी खाई। कार का अगला व पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

राहगीरों की मदद से पुलिस ने पांचों युवकों को बाहर निकाला, लेकिन दो युवकों 33 वर्षीय राजेश व 25 वर्षीय कर्मबीर की मौत हो गई, जबकि 29 वर्षीय मनदीप, 24 वर्षीय सोनू व 31 वर्षीय अंकित गंभीर रूप से घायल हो गए। पांचों युवक कलानौर खंड के गांव कटसेरा के बताए जा रहे हैं। सोनू व मनदीप की हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन


110 की स्पीड से दौड़ रही थी कार, टक्कर के बाद अटकी स्पीड मीटर की सुई 
पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार का बारिकी से निरीक्षण किया। जांच में कार के स्पीड मीटर की जांच की तो सुई 110 प्वाइंट पर रुकी मिली। इससे साफ है कि कार तेज गति से चल रही थी। चालक का ने नियंत्रण खो दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें