रोहतक। बोहर गांव में रविवार की रात ढाई बजे एक कार पुल के नजदीक सर्विस सेंटर की दीवार से टकरा गई। टक्कर में लाढ़ौत गांव का युवक व एक महिला घायल हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक रात करीब ढाई बजे सूचना मिली कि बोहर गांव के पास एक कार दीवार से टकरा गई है। टक्कर से कार सवार युवक व महिला घायल हैं। एक पीसीआर मौके पर पहुंची और घायलों को कार से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। युवक की पहचान लाढ़ौत निवासी विकास के तौर पर हुई। सर्विस स्टेशन इंचार्ज प्रदीप कुमार का कहना है कि उसने अभी थाने में लिखित शिकायत नहीं दी है। ग्रामीण उसके नुकसान की भरपाई कराने की बात कह रहे हैं।