पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों की याद में सुभाष चौक पर कैंडल मार्च निकालते कांग्रेसी । संवाद
रोहतक। पुलवामा हमले में हुए शहीदों की याद में कांग्रेस की ओर से रविवार को देर सायं कैंडल मार्च निकाल गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष लवनीश हुड्डा ने कहा कि पूर्व सत्यपाल मलिक ने आरोप लगाया है कि सरकार अपने पुलवामा हमले में फेल हुई है। जो हमारे जवान शहीद हुए हैं, उसकी जांच होनी चाहिए। क्योंकि इस बात का खुलासा किसी आम आदमी ने या किसी राजनीतिक दल के नेता ने नहीं किया बल्कि उस समय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने किया है। इसके विरोध में और शहीद जवानों की याद में यह कैडल मार्च निकाला गया है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष रोमी ग्रेवाल ने कहा कि पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि पुलवामा हमले के समय सेना ने 5 हवाई जहाज मांगें थे,लेकिन दिए नहीं गए। यह सरकार असफलता है। देश की जनता जवाब चाहती है क्योंकि ये आरोप उस समय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने लगाये हैं। जब सेना की गाड़ी जाती है तो कोई भी उस रास्ते से नहीं जा सकता, तो फिर इतनी मात्रा में आरडीएक्स उस रास्ते पर कैसे आया। पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने अपने पद पर रहते हुए भी सरकार के खिलाफ किसान आंदोलन में किसानों के हितों की बात उठाई।
इस अवसर पर लवनीश हुड्डा जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस, विकास परमार, विधानसभा अध्यक्ष कलानौर,अंकित सिंधु, रोमी ग्रेवाल, सुनील बडक़, विनोद गहलावत, नरेश पुनीया, मोनू शर्मा, रोहित, जुबेर खान, अनमोल, हिमानी नरवाल, मुकेश श्योराण, शक्ति, दीक्षा जांगडा आदि उपस्थित रहे।