फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: चुनाव चिह्न मिलते ही प्रचार करने निकले प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जाट शिक्षण संस्था के कॉलेजियम चुनाव को लेकर 95 कॉलेजियम के 250 उम्मीदवारों का चुनाव प्रचार शुरू हो गया है। चुनाव चिह्न मिलने के बाद प्रत्याशियों ने जनसंपर्क के लिए वार्ड में पहुंचे। कॉलेजियम चुनाव 4 फरवरी को होगा। इसमें जीत के लिए उम्मीदवारों ने जोड़-तोड़ शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

संस्था के आठ साल बाद हो रहे चुनाव को लेकर समाज के लोगों में उत्साह बना हुआ है। शनिवार को नाम वापसी के बाद चुनाव कार्यालय में आए 266 में एक आवेदन रद्द हो गया। इसके चलते 105 कॉलेजियम के लिए 265 उम्मीदवार मैदान में रहे। इनमें से पांच उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिया। शेष 260 में 10 कॉलेजियम में एक-एक आवेदन आने के कारण यह निर्विरोध चुने गए। हालांकि इनकी घोषणा मतगणना के दिन ही की जाएगी। इसमें राजपाल, वार्ड 16 से महीपाल, वार्ड 20 से सुनील कुमार, वार्ड 29 से रामफल सिंह, वार्ड 40 से मंजीत सिंह, वार्ड 77 से फूल, वार्ड 82 से जितेंद्र, वार्ड 90 से नरेश कुमार, वार्ड 105 से बिजेंद्र शामिल हैं। ऐसे में अब 95 कॉलेजियम से 250 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं। इनका चुनाव चार फरवरी को मतदान से होगा।
यहां प्रधान पद उम्मीदवारों की राह मुश्किल
चुनाव कार्यालय के मुताबिक वार्ड नंबर 64 में सबसे अधिक 6 उम्मीदवार हैं। इसके चलते यहां सबसे कड़ा मुकाबला रहेगा। इसके बाद वार्ड 65 में चंचल नांदल समेत पांच उम्मीदवार हैं। यहां भी कड़ा मुकाबला है। इसके अलावा राज सिंह नांदल के वार्ड 30 में तीन उम्मीदवार, गुलाब धिमाना के वार्ड 73 से दो उम्मीदवार, वार्ड नंबर 72 से जिला बार एसोसिएशन के प्रधान अधिवक्ता अरविंद श्योराण के लिए भी कड़ा मुकाबला है। अब तक प्रधान पद के दावेदारों में से वार्ड 90 के प्रत्याशी नरेश कुमार ही सुरक्षित नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


संस्था चुनाव को लेकर समाज में उत्साह है। नामांकन के लिए आए 266 में एक आवेदन रद्द हो गया, जबकि पांच ने नाम वापस ले लिए। इसके चलते 105 कॉलेजियम के लिए 260 उम्मीदवार रहे हैं। दस वार्डों में एक-एक उम्मीदवार ने आवेदन किया है। इन निर्विरोध उम्मीदवारों की घोषणा मतगणना वाले दिन सभी उम्मीदवारों के साथ ही की जाएगी। अब चुनाव प्रचार का समय है। मतदान चार फरवरी को होगा।
विज्ञापन

डॉ. नवनीत अहलावत, ओएसडी, प्रशासक, जाट शिक्षण संस्था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें