25...गैर शिक्षक संघ के चुनाव में प्रधान पद के लिए नामांकन करते विकास गिल। स्रोत:संघ
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में 30 अक्तूबर को होने वाले गैर शिक्षक कर्मचारी संघ चुनाव में तीन पैनल मैदान में आ चुके हैं। चीफ इलेक्शन ऑफिसर सुरेश पाल राठी ने बताया कि कर्मचारी स्वाभिमान मंच चुनाव चिह्न दीपक, कर्मचारी सुरक्षा मंच चुनाव चिह्न तराजू और कर्मचारी विकास मंच चुनाव चिह्न कुर्सी के प्रत्याशी आमने-सामने हैं। कर्मचारी स्वाभिमान मंच से प्रधान पद के लिए अजमेर सिंह, कर्मचारी सुरक्षा मंच से प्रधान पद के लिए सुरेश कौशिक और कर्मचारी विकास मंच से प्रधान पद के लिए विकास गिल मैदान में हैं। कार्यकारी परिषद सदस्य के लिए अजय कुमार, रविंद्र कुमार, रामबीर, नवीन, जसविंदर कुमार, रणधीर सिंह, सीता राम, धर्मपाल, परविंदर कुमार, राम निवास, भूदत्त, पवन कुमार, धीरज कुमार को सर्वसम्मति से चुना गया है। खैराती लाल चुनाव के इलेक्शन ऑफिसर और सुनील दहिया असिस्टेंट इलेक्शन ऑफिसर हैं।