रोहतक। वैश्य कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में वीरवार को मैनेजमेंट स्टडीज विभाग ने रोजगार कौशल विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया। विभाग के प्रमुख प्रबंधक डॉ. तरुण जैन ने कहा 29 अप्रैल को एनर्जी सेवर्स प्राइवेट लिमिटेड एमबीए और बीबीए के विद्यार्थियों का चयन करने महाविद्यालय में आएगी। संस्था के प्रधान नवीन जैन ने कहा रोजगार आज हर किसी की जरूरत है तो इस विषय पर चर्चा भी आवश्यक है। इसमें मुख्य वक्ता डॉ. सत्यवान बड़ौदा रहे। कॉलेज प्राचार्य डॉ. दीपक गोयल ने विशेषज्ञ व्याख्यान के मुख्य वक्ता का स्वागत किया। मौके पर मुख्य रूप से सभी विभागाध्यक्ष और स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। संवाद