रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) और कॅरिअर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल की ओर से सोमवार को निजी कंपनी का कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित किया गया। कंपनी ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी पदों के लिए भर्ती की गई। इसमें बीटेक व एमटेक (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) के 2025 और 2026 बैच के विद्यार्थी ने भाग लिया। चयनित विद्यार्थियों को 5 लाख रुपये वार्षिक वेतन पैकेज दिया गया। संवाद