फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंप्टन अजय ने कराया रेवाड़ी का विकास: अशोक गहलोत

Tue, 01 Oct 2024 03:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। विधानसभा रेवाड़ी के कांग्रेस प्रत्याशी चिरंजीव राव के समर्थन में सोमवार को किसान वाटिका में आयोजित जनसभा को राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झां और योगेंद्र यादव ने संबोधित किया। अशोक गहलोत ने कहा कि रेवाड़ी में अनेक विकास कार्य करवाकर रेवाड़ी का नाम देश से लेकर प्रदेश में फैलाने वाला परिवार कैप्टन अजय सिंह यादव का है। अपने कार्यों के बलबूते पर कैप्टन अजय सिंह यादव 6 बार चुनाव जीते और चिरंजीव राव को भी पहले ही चुनाव में रेवाड़ी की जनता ने विधानसभा में पहुंचाया। अशोक गहलोत ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हरियाणा कांग्रेस ने 5 सीटें जीती हैं जिससे भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें