फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: प्रॉपर्टी आईडी स्वयं प्रमाणित कराने के लिए आज से लगेंगे शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर के लोग प्रॉपर्टी आईडी स्वयं प्रमाणित नहीं कर रहे हैं। न ही निगम कर्मियाें को ओटीपी दे रहे हैं, क्योंकि उनको फ्रॉड का अंदेशा रहता है। ऐसे में नगर निगम मंगलवार से 12 दिन तक हर रोज दो वार्डों में शिविर लगाएगा।
विज्ञापन

निगम के रिकॉर्ड के मुताबिक शहर में 2 लाख 17 हजार प्रॉपर्टी आईडी हैं, जिसमें से अब तक मात्र 32 हजार प्रॉपर्टी भी प्रमाणित नहीं हो सकी हैं। निगम ने अप्रैल माह में 5,8,10, 14,15 व 16 अप्रैल को कैंप लगाए थे। शिविरों में बहुत कम लोग प्रॉपर्टी आईडी स्वयं प्रमाणित करवाने पहुंचे। ऐसे में नगर निगम ने फिर से शिविर लगाने का निर्णय लिया है, इसमें पूर्व पार्षदों व सामाजिक संस्थाओं की मदद ली जाएगी।
...
कब और कहां लगेंगे शिविर

तिथि वार्ड नंबर स्थान
23 अप्रैल 01

धर्मशाला, शास्त्री नगर, पेट्रोल पंप वाली गली, हिसार बाईपास


02

हनुमान मंदिर, नजदीक गौकर्ण तालाब, नेहरू काॅलोनी
24 अप्रैल 03

श्रीराम धर्मशाला, नजदीक पुराना बस स्टैंड


04

जाट धर्मशाला, नजदीक पुराना सीआईए स्टाफ, बाबरा मोहल्ला
25 अप्रैल 05
आंबेडकर धर्मशाला, सलारा मोहल्ला


06
सति भाई साई नाथ आश्रम, नजदीक पंजाबी शिव धर्मशाला गोहाना रोड
26 अप्रैल 07

सैनी धर्मशाला, चमनपुरा, राहड़ रोड


08

सामुदायिक केंद्र आजादगढ़


10

दादा बिशादे मंदिर बलियाणा गांव
28 अप्रैल 10

मोर वाली चौपाल, गांव खेड़ी साध


11

जाट भवन, सेक्टर-1
29 अप्रैल 12

तिलक नगर धर्मशाला, तिलक नगर


13

श्री ओमकारेश्वर मंदिर, झंग काॅलोनी
30 अप्रैल 14
मातुराम कम्यूनिटी सैन्टर, गांधी नगर


15

बाबा मूला संत मंदिर, आर्य नगर
01 मई 16

जैन धर्मशाला रेलवे रोड


17

श्री राम धर्मशाला, नजदीक पुराना बस स्टैंड
02 मई
18

जागरण पार्क, जनता काॅलोनी


19

सनातन धर्म बारात घर, शिवाजी काॅलोनी
03 मई 20

शिव पार्वती मंदिर, ओल्ड हाउसिंग बोर्ड, भगवती चौक पार्क के पीछे


21

डॉक्टर भीम राव आंबेडकर पार्क, झज्जर चुंगी
04 मई 22

कन्या वरिष्ठ माध्यामिक विद्यालय, मैन अड्डा सुनारिया कलां
......

निगम के लिपिकों संग सोमवार को बैठक की गई, इसमें आवश्यक दिशा-निर्देश गए हैं। मंगलवार 23 अप्रैल से 4 मई तक हर रोज दो वार्ड में शिविर लगेंगे। इस दौरान निगम कर्मचारियों के पूर्व पार्षद भी मौजूद रहेंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग प्रॉपर्टी स्वयं प्रमाणित करवा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय कुमार, उपायुक्त और निगम आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें