12सीटीके41...जिला सैनिक बोर्ड प्रांगण पूर्व सैनिकों की पेंशन समस्याओं सुनते सी डी ए दिल्ली की ट
रोहतक। सीडीए दिल्ली की टीम ने पूर्व सैनिकों की पेंशन व स्पर्श संबंधी समस्याओं के निवारण के लिए जिला सैनिक बोर्ड में विशेष शिविर लगाया। अतिरिक्त सीडीए शांतनु हर्षवर्धन के नेतृत्व में यह जिले में पहुंची। डीपीडीओ रविंदर अहलावत, सोमवीर सिंह व उनकी पूरी टीम ने सीडीए की टीम का हार्दिक अभिनंदन किया। हरियाणा पूर्व सैनिक संघ के प्रवक्ता कैप्टन जगबीर मलिक ने वहां पर उपस्थित सैकड़ों पूर्व सैनिकों और पूर्व सैनिकों के आश्रितों की तरफ से टीम को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनका शुक्रिया अदा किया। टीम ने सैकड़ों पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की समस्याएं सुनीं और उनका शीघ्र निदान का आश्वासन दिया। डीपीडीओ रविंदर अहलावत ने भी पूर्व सैनिकों को विश्वास दिलाया कि उनकी समस्याओं का यथासंभव निराकरण किया जाएगा। पूर्व सैनिकों की समस्याएं सुनने के लिए और उनका निराकरण करने के लिए यह टीम कल भी यह सम्मेलन आयोजित करेगी।