फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अध्ययन को गंभीरता से लेने और नियमित कक्षाएं लगाने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने सोमवार को शारीरिक शिक्षा विभाग ओर योग विज्ञान विभाग का दौरा किया। उन्होंने विभाग में उपस्थित प्राध्यापकों व विद्यार्थियों से संवाद किया।
विज्ञापन

कुलपति ने विद्यार्थियों को अध्ययन को गंभीरता से लेने और नियमित रूप से कक्षाएं लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आगामी सेमेस्टर परीक्षाओं के दृष्टिगत कड़ी मेहनत करने व जीवन लक्ष्य निर्धारित कर उसकी प्राप्ति के लिए योजनाबद्ध प्रयास करने का परामर्श दिया। कुलपति ने बीपीएड, एमपीएड व एमए-योग साइंस के विद्यार्थियों से फीडबैक भी लिया व विभाग की कक्षाओं, प्रयोगशालाओं का दौरा किया। शारीरिक शिक्षा विभाग के प्राध्यापक डाॅ. तेजपाल व कुलपति के ओएसडी डाॅ. राजीव शर्मा उनके साथ रहे।






एमडीयू में कार्यशाला 6 से
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय का फैकल्टी डवलपमेंट सेंटर-एमएमटीटीसी व इंटर्नल क्वालिटी एश्योरेंस सेल 6, 8 व 9 मई को सेंटर फॉर करिकुलम डिजाइन एंड डेवलपमेंट के सहयोग से- एलओसीएफ बेस्ड टीचिंग लर्निंग इन कंटेक्स्ट ऑफ एनईपी 2020 विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन करेंगे। सेंटर फॉर करिकुलम डिजाइन एंड डेवलपमेंट के निदेशक व इस कार्यशाला आयोजन के कंवीनर प्रो. एके राजन ने बताया कि 6 मई को फैकल्टी ऑफ सोशल साइंसेज, फैकल्टी ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड आर्ट्स व फैकल्टी ऑफ एजुकेशन के लिए कार्यशाला आयोजित की जाएगी। 8 मई को फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज एंड कामर्स व फैकल्टी ऑफ लॉ के लिए और 9 मई को फैकल्टी ऑफ लाइफ साइंसेज, फैकल्टी ऑफ फिजिकल साइंसेज व फैकल्टी ऑफ इंटरडिसिप्लिनरी स्टडीज के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। निदेशक आईक्यूएसी प्रो. बी. नरसिम्हन व निदेशक एफडीसी प्रो. संदीप मलिक इस कार्यक्रम के आयोजन सचिव तथा डा. डा. माधुरी हुड्डा, डा. नवीन कुमार व डाॅ. प्रीति शर्मा सह आयोजन सचिव हैं। यह कार्यशाला एफडीसी भवन में दोपहर 2:30 बजे प्रारंभ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें