झज्जर। हरियाणा पुलिस ने ट्रिप मॉनिटरिंग सेवा शुरू कीहै। यह सेवा महिलाओं को हरियाणा 112 से जोड़कर उनकी यात्रा को सुरक्षित करने में सक्षम है।
झज्जर पुलिस कमिश्नर बी सतीश बालन ने ट्रिप मॉनिटरिंग मुहिम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जब भी महिला घर से बाहर निकलती है तो वह इस सेवा का लाभ उठा सकती हैं। इस सेवा का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को डायल 112 पर कॉल कर अपनी यात्रा का विवरण बताना है। इसके बाद 112 टीम महिला के फोन पर व्हाट्सअप मैसेज भेजा जाएगा, जिस पर उसे अपनी लोकेशन शेयर करनी होगी। पुलिस महिला की यात्रा शुरू होने से उसे सुरक्षित अपने गंतव्य पर पहुंचने तक उसकी यात्रा को मॉनिटर करेगी। यदि इस यात्रा के दौरान उसे किसी भी प्रकार की कोई सुरक्षा संबंधी परेशानी होती है तो उसे तुरंत मदद दी जाएगी।
इस सेवा का लाभ हरियाणा से लगते दिल्ली और चंडीगढ़ में भी उठाया जा सकता है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि सफर करते समय या मार्केट जाते समय युवतियां व महिलाएं ऑटो या अन्य ट्रांसपोर्ट में बैठते ही अपने घर पर अपने परिचितों से मोबाइल कॉल पर बात करती हैं और उन्हें अपनी यात्रा के बारे में बताती थी परंतु अब महिलाओं की यात्रा को पुलिस भी मॉनिटर करेगी ताकि इस दौरान इनके साथ किसी भी प्रकार का कोई अपराध घटित ना हो। पुलिस कमिश्नर से महिलाओं से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की।
संवेदनशील स्थान चिन्हित किए
महिला सुरक्षा के चलते संवेदनशील स्थानों को चिन्हित किया गया हैं। साथ ही ऐसे रूट भी चिन्हित किए हैं, जहां पर लगातार पुलिस की गश्त और महिला पुलिस कर्मियों द्वारा निगरानी की जा रही है। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि पुलिस की दुर्गा शक्ति की टीम महिलाओं और छात्राओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति लगातार जागरूक कर रही है। साथ ही पब्लिक ट्रांसपोर्ट में भी निगरानी जारी है। पुलिस ने सेफ सिटी कैंपेन के तहत शहर में चलने वालों ऑटो रिक्शा पर यूनिक आईडी स्टीकर लगाने की प्रकिया भी जारी है