फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कैडेट्स को अग्निवीर में महिला भर्ती की दी जानकारी

विज्ञापन
03सीटीके17...एमकेजेके कॉलेज में आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में पोस्टर  मेकिंग प्रतियोगिता म
विज्ञापन
रोहतक। महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय में 2 हरियाणा कन्या वाहिनी के एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के तीसरे दिन जिला सैनिक बोर्ड रोहतक ने कैडेट को सेना में भर्ती होने के विभिन्न अवसरों की महत्वपूर्ण जानकारी दी। सूबेदार मेजर राजकुमार ने अग्निवीर में महिला भर्ती की विशेष जानकारी कैडेट्स को दी। प्रशिक्षण शिविर के साथ-साथ रस्साकशी प्रतियोगिता में कैडेट्स ने जोश दिखाया। सेकंड ऑफिसर ज्योति व हवलदार मनिंदर के सहयोग से आयोजित इस प्रतियोगिता में महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय विजयी रहा। लेफ्टिनेंट सपना व थर्ड ऑफिसर प्रीति के निर्देशन में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें