रोहतक। इनकम टैक्स रोहतक बार एसोसिएशन की बैठक बुधवार को जयभगवान गोयल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सर्वसम्मति से सीए सुशील जैन को एसोसिएशन का नया प्रधान चुना गया। बैठक में पूर्व प्रधान ने गत वर्ष का लेखा-जोखा भी प्रस्तुत किया गया। नवनियुक्त प्रधान सीए सुशील जैन ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करेंगे तथा एसोसिएशन की मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर नरेश चंद गर्ग, जयभगवान गोयल, विजय मलिक, जयनारायण शर्मा व अन्य रोहतक व बहादुरगढ़ के अनेक सीए व एडवोकेट उपस्थित रहे। संवाद