रोहतक। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के युवक से दोस्त बनकर ठग ने 25 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। पीड़ित ने शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज कराया है।
शिकायतकर्ता पीयूष ने बताया कि 17 मई को उसके पास किसी ने कॉल कर स्वयं को उसका दोस्त बताया। उसने कॉल करने वाले पर भरोसा कर लिया, क्योंकि उसकी आवाज उसके एक दोस्त जैसी लग रह थी। आरोपी ने उसे पर 25000 रुपये भेजने का स्क्रीन शॉट व्हाट्सअप पर भेजा। आरोपी ने उससे कहा कि वह यह राशि बताए गए ऑनलाइन अकाउंट नंबर में भेज दे। उसने दो बार में रुपये भेजे दिए। बाद में पता चला कि उसके साथ धोखा हुआ है।