35...धनतेरस पर खरीदारी करने के लिए बाजार में उमड़ी खरीदारों की भीड़। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सांपला। धनतेरस पर बाजार में शनिवार को कारोबार में पिछले साल की तुलना में 20 प्रतिशत अधिक कारोबार हुआ। बाजार में पूरे दिन ग्राहकों की भीड़ लगी रही। लोगों ने स्टील, तांबे, पीतल के बर्तनों की जमकर खरीदारी की। सराफा बाजार में भी सोने व चांदी के सिक्कों, भगवान स्वरूपों की मांग अधिक रही। इस दौरान ज्वेलरी, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, बर्तन आदि दुकानों पर भी खरीदारों की भीड़ नजर आई। व्यापारियों का कहना है कि इस बार पिछले साल से अच्छा कारोबार हुआ है। धनतेरस के साथ दीपोत्सव भी शुरू हो गया है। ऐसे में आने वाले तीन दिन बाजार ग्राहकों की संख्या बढ़ने की ही संभावना है।