27सीटीके25...सिंड्रेला ब्यूटी क्लीनिक में भ्रमण करते गोहाना के विद्यार्थी। स्रोत: क्लीनिक
रोहतक। सिंड्रेला ब्यूटी क्लीनिक में गोहाना के 80 बच्चों ने भ्रमण किया। बच्चों ने भ्रमण में त्वचा व बालों की समस्याओं के समाधान को देखा व सीखा। सुदेश राणा ने बताया कि बाजार में आए दिन नए-नए प्रोडक्ट आते हैं। इनकी पूरी जानकारी कंपनी नही देती, जिसका परिणाम हमारे ग्राहक को भुगतना पड़ता है। इसलिए हम प्राकृतिक व घरेलू काॅस्मेटिक सामान से व कुछ घरों में उगने वाले पौधों से वे अपना व्यवसाय चला सकते है। उन्होंने कहा कि ये बच्चे हमारे आने वाले समय की नई सौंदर्य नायिका हैं। हम चाहते हैं ये पूरे ज्ञान से अपना भविष्य संवारें। संवाद