रोहतक। शहर की कई कॉलोनियों में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 11 केवी बस स्टैंड फीडर पर मरम्मत और पेड़ों की कटाई की जाएगी। इसके चलते सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक नेहरू कॉलोनी, संजय कॉलोनी, माता दरवाजा, जींद रोड, गौकर्ण तालाब के आसपास की बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।
वहीं, सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक बैंक कॉलोनी, गोहाना रोड, सूर्य नगर, बीएसएनएल एक्सचेंज वाली गली की सप्लाई बंद रहेगी। संवाद