फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: फसल अवशेष में आग लगाने से नष्ट होती है जमीन की उपजाऊ शक्ति

Fri, 20 Oct 2023 02:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
कार्यक्रम में वक्ताओं के विचार सुनते किसान। संवाद
विज्ञापन
सांपला। खेत में फसल का अवशेष जलाने से पर्यावरण प्रदूषण के साथ-साथ जमीन की उपजाऊ शक्ति भी नष्ट होती है। यह कार्य जीव-जंतुओं के साथ जमीन की सेहत को भी खराब करता है। इसलिए किसानों को अवशेष का प्रबंधन करना चाहिए। यह जानकारी अमर उजाला के किसान चौपाल कार्यक्रम में जिला कृषि उपनिदेशक डॉ. करमचंद ने दी। वह वीरवार को भैसरू खुर्द गांव में किसान चौपाल कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि किसानों को जागरूक करने अपनी टीम के साथ पहुंचे थे। उन्होंने किसानों को बताया कि पराली जलाना बंद करना होगा और अन्य किसानों को भी रोकना होगा। जागरूकता कार्यक्रम में बताया गया कि पराली न जला कर उसका उपयोग हम कैसे कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि फसल अवशेषों में आग लगने से तीन वर्ष की मेहनत खराब हो जाती है। क्योंकि पराली एक प्राकृतिक संसाधन है जो मिट्टी को उपजाऊ बनाने में सहयोग करती है।
विज्ञापन

वहीं डॉ. राकेश कुमार ने किसानों को बताया कि पराली प्रबंधन को लेकर सरकार की तरफ से किसानों को अनुदान भी दिया जाता है। इसके लिए उन्हें पंजीकरण करना होगा। एडीओ रोहित वत्स ने बताया कि किसान पुरानी तकनीक को छोड़कर अब वैज्ञानिक तरीके से खेती करें और लाभ उठाएं। आज पराली से भी हम अपनी आय बढ़ा सकते हैं। किसानों ने सरपंच पुनीत कुमार के नेतृत्व में पराली न जलाने की भी शपथ ली। कार्यक्रम में लगभग 60 किसानों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस मौके पर दयानंद, रमेश, सुरेश, अनिल, प्रमोद, नान्हा, अमरजीत, कर्मजीत, सुरेंद्र, कर्मवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें