फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जल बचाव को लेकर निकाली जागरूकता रैली

Thu, 02 May 2024 05:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
-पोस्टर में निशा तो स्लोगन में शिवानी प्रथम
विज्ञापन


-वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय में लगाया गया एक दिवसी एनएसएस शिविर

संवाद न्यूज एजेंसी

बहादुरगढ़। वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय बहादुरगढ में एनएसएस इकाई द्वारा एक दिवसीय शिविर लगाया गया। जिसका थीम जल बचाओ रखा गया। शिविर की शुरूआत स्वयंसेविकाओं ने योगा व मास पीटी के साथ की। स्वयंसेविकाओं ने योग से शरीर को स्वस्थ रखने के गुर सीखे।
मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत की । महाविद्यालय के प्रधान सत्यनारायण अग्रवाल ने स्वयंसेविकाओं को जल के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि हमारे जीवन में जल का बहुत महत्व होता है उसकी कीमत को समझना चाहिए। महाविद्यालय के उप-प्रधान पवन जैन ने जल संरक्षण के बारे में छात्राओं को जागरूक किया। प्राचार्य डा. आशा शर्मा ने विस्तार व्याख्यान के माध्यम से स्वयंसेविकाओं को जल बचाओ के बारे में बताया कि हमें अपने जीवन में जल के महत्व को समझना चाहिए और जल को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करने चाहिए। स्वयंसेविकाओं ने जल बचाओ के लिए जागरूक करने हेतु कई कॉलोनियों में रैली निकाल कर लोगो को संदेश दिया कि जल के बिना मनुष्य का जीवन संभव नहीं है। वहीं स्वयंसेविकाओं ने महाविद्यालय में लगे पौधों की गुढ़ाई की, साफ सफाई कर श्रमदान दिया और साथ ही आज श्रमिक दिवस के उपलक्ष में श्रमिकों को बिस्कुट पैकेट व केले बांटे और उन्हें कैंप की थीम पानी बचाओ के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पोस्टर प्रतियोगिता में निशा रही प्रथम

एक दिवसीय एनएसएस शिविर में पोस्टर, स्लोगन प्रतियोगिताओं भी हुई। पोस्टर प्रतियोगिता में निशा ने प्रथम स्थान, तनिष्का व मानसी ने द्वितीय स्थान, मेघना व प्रियंका सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया और प्रिया सिंह को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया। स्लोगन प्रतियोगिता में शिवानी ने प्रथम स्थान, आकांक्षा ने द्वितीय स्थान, अस्तुति व रसिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया और शिवानी को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया। साथ ही कैरम व शतरंज का खेल खिलाया गया। शिविर में वाईआरसी यूनिट द्वारा फर्स्ट एड पोस्ट लगाई गई। इस शिविर का आयोजन एनएसएस इकाई द्वारा किया गया।



-फोटो 55 : जल संरक्षण को लेकर जागरूकता रैली को रवाना करते महाविद्यालय प्रधान व अन्य पदाधिकारी।



-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें