32-सुनारिया कलां में अवैध निर्माण तोड़ती बुलडोजर। स्रोत : प्रशासन
रोहतक। जिला प्रशासन की ओर से नियंत्रित एवं शहरी क्षेत्रों में अवैध रूप से किए जा रहे निर्माण और बसाई जा रहीं कॉलोनियों को ध्वस्त करने का अभियान चलाया गया। अभियान के तहत सुनारिया कलां में बुधवार को करीब 4.5 एकड़ में विकसित की जा रही तीन अवैध कॉलोनियों में 2 निर्माण, एक चहारदीवारी और 2 कच्चे रोड नेटवर्क को ध्वस्त किया गया। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि जिले में अवैध निर्माण-कॉलोनी के विरुद्ध यह अभियान भविष्य में जारी रहेगा। संवाद