फोटो 38: सोनीपत के गांव गुढ़ा के पास अवैध कॉलोनी में तोड़फोड़ करता बुलडोजर। स्रोत: डीटीपी
गोहाना। नगर योजनाकार विभाग की ओर से बुधवार को गांव गुढ़ा के पास अवैध रूप से बसाई जा रही कॉलोनी पर बुलडोजर चलाया गया। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) अजमेर सिंह ने बताया कि कार्रवाई के दौरान सीसी टाइल्स की बनी सड़कें, सीवर नेटवर्क, 15 डीपीसी व चहारदीवारी तोड़ दी गई। यह कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट पंचायती राज विभाग के उपमंडल अभियंता जितेंद्र सिंह की देखरेख में की गई।