फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब के सर पर छत उपलब्ध कराने में मददगार होगा बजट : सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। केंद्र सरकार की ओर से पेश किए बजट से गरीब व किसान सशक्त होगा। युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। बजट से गरीब के सिर पर छत मुहैया कराने में मदद मिलेगी। बजट के प्रावधानों से देश के विकास की गति बढ़ेगी व 2047 तक प्रधानमंत्री के विकसित भारत बनने का सपना साकार होगा। यह कहना है मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का। वे बुधवार को पीटीसी सुनारिया में पासिंग आउट परेड के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े 9 वर्षों में वर्तमान प्रदेश सरकार ने सरकारी कार्यप्रणाली में सूचना प्रौद्योगिकी का अधिक से अधिक इस्तेमाल कर व्यवस्था परिवर्तन करने का काम किया है। इससे गरीब लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार बिना पर्ची-बिना खर्ची योग्यता के आधार पर सरकारी रोजगार दे रही है। इससे युवाओं में प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ी है। प्रदेश में नशे पर अंकुश लगाने के लिए राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की स्थापना की गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार भर्ती रोको गैंग के प्रयासों को सफल नहीं होने देगी। प्रदेश के युवाओं को योग्यता के आधार पर रोजगार दिया जाएगा। इस मौके पर पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, भाजपा जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, मीडिया प्रदेश सह प्रभारी शमशेर खरक, अजय बंसल, प्रदेश सचिव रेणू डाबला, तरुण सन्नी शर्मा, मीणा अटकान, प्रदीप जैन, राजकुमार कपूर, एडवोकेट चेतना अरोड़ा, सुरेंद्र माडू, धर्मबीर शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें