फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: प्रदेश में खंडस्तरीय जागरूकता के लिए मिला 41.65 लाख का बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से बुनियाद व सुपर 100 जागरूकता अभियान के अंतर्गत प्रदेश के 22 जिलों में सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन 119 खंडों में 20 दिसंबर से निर्धारित राजकीय विद्यालयों में होगा।
विज्ञापन

इसके लिए विभाग की ओर से जिलों के सभी शिक्षा अधिकारियों को कुल 41 लाख 65 हजार के बजट की वित्त राशि जारी की गई है। मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम विवेक आर्य व सीटीएम मुकुंद तवर, बीडीओ और अन्य समकक्ष अधिकारी उपस्थित रहेंगे। सेमिनार की प्रक्रिया सुबह 8:30 बजे से शुरू होकर दोपहर 12:30 तक चलेगी।

बुनियाद योजना व सुपर 100 के संदर्भ में जिले में सेमिनार का आयोजन
- पहला सेमिनार 23 दिसंबर शनिवार को लाखन माजरा खंड में राजकीय माडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित किया जाएगा।
- दूसरा सेमिनार कलानौर खंड में पांच जनवरी को राज्य उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया जाएगा।
- तीसरा सेमिनार आठ जनवरी को महम खंड में राज्य उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया जाएगा।
- चौथा सेमिनार नौ जनवरी को रोहतक में भिवानी रोड स्थित गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंड्री स्कूल में आयोजित किया जाएगा।
- पांचवां सेमिनार 11 जनवरी को सांपला खंड में गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंड्री स्कूल में आयोजित किया जाएगा।

वर्जन
जिले को विभाग की ओर से सभी पांचों खंडों में बुनियाद योजन के अभियान के तहत होने वाले खंडस्तरीय सभी कार्यक्रमों के लिए एक लाख 75 हजार की राशि जारी की गई है। प्रत्येक राजकीय विद्यालयों में कक्षा आठवीं और 10वीं के चयनित शीर्ष तीन विद्यार्थी सेमिनार में भाग लेंगे। चयनित विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावक व विद्यालय के मुखियाओं की इस कार्यक्रम में उपस्थिति अग्रिम सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनजीत मलिक, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें