फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के भविष्य निर्माण का बजट : सांसद

Thu, 01 Feb 2024 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। भाजपा सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पेश किए गए अंतरिम बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए बजट को आत्मनिर्भर और ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित, आत्मनिर्भर, विश्व गुरु बनने के लक्ष्य के प्रति गति के साथ आगे बढ़ चुका है। बजट में किसानों के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। नए एम्स और एयरपोर्ट खोलने की भी घोषणा की गई है। बजट में महिला सशक्तीकरण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। यह बजट 2047 के विकसित भारत की नींव को मजबूत करने की गारंटी व देश के भविष्य के निर्माण का बजट है। भारत में 21वीं सदी के आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण के साथ ही युवाओं के लिए अनगिनत रोजगार के नए अवसर तैयार होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें