फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: भाई को हत्या की आशंका, विसरा जांच के लिए भेजा

विज्ञापन
65-सोमबीर। फाइल फोटो
विज्ञापन
रोहतक। झज्जर जिले के गांव बहराणा निवासी सोमबीर की मौत परिजन डूबने से नहीं मान रहे हैं। भाई रिंकू को शक है कि किसी ने उनकी हत्या करके नाले में शव फेंका है। हालांकि, बुधवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण स्पष्ट न होने पर विसरा जांच के लिए लैब भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता लग सकेगा। पीजीआई के डेड हाउस पहुंचे बहराणा निवासी रिंकू ने बताया कि 25 साल पहले उनके पिता ने भाई से सोमबीर को गोद लिया था। तभी से सोमबीर उनके पास रह रहा था। पिता धर्मपाल ने सांपला में ट्रैक्टर मिस्त्री की दुकान कर रखी है। मंगलवार को सोमबीर खरावड़ मंदिर में बाइक पर आया था। बाद में उनका शव नजदीक नाले में मिला। जांच अधिकारी परमजीत ने बताया कि पोस्टमार्टम में मौत के कारणों का पता नहीं लग सका इसलिए विसरा जांच के लिए भेजा है। जो रिपोर्ट आएगी उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें