फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: भाभी से झगड़ा करने से रोका तो भाई ने मारे चाकू

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। रामलीला पड़ाव में भाभी से झगड़ा करने से रोका तो आरोपी ने अपने भाई को चाकू मारकर घायल कर दिया। इस संबंध में सिटी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक रामलीला पड़ाव निवासी 22 वर्षीय अभिषेक ने दी शिकायत में बताया कि वे चार भाई हैं। पिता का देहांत हो चुका है, जबकि मां साथ में रहती है। चारों भाई एक ही मकान में रहते हैं। दो मई की शाम पांच बजे उसका बड़ा भाई सावन अपनी पत्नी ज्योति से झगड़ा कर रहा था। साथ ही उसकी बेटियां रो रही थी। उसने झगड़ा करने से रोका तो सावन अपने कमरे से चाकू निकाल कर लाया और उसकी छाती में वार किया। कहने लगा कि आज तुझे जान से मार दूंगा। उसकी मां, भाई वीर व सुमित ने बीच-बचाव किया। उसे परिजनों ने निजी अस्पताल में दाखिल कराया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें