11...एमडीयू में खिलाड़ी हार्दिक अहलावत का स्वागत करते खिलाड़ी व कोच। स्रोत : कोच
रोहतक। महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) के ताइक्वांडो खिलाड़ी हार्दिक अहलावत ने बहरीन में यूथ एशियन गेम्स में कांस्य पदक हासिल किया। बुधवार को एमडीयू पहुंचने पर कोच अशोक कुमार व खेल विभाग ने हार्दिक का स्वागत किया। कोच ने बताया कि हार्दिक ने दुबई, हांगकांग व वियतनाम को हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। हार्दिक का अगला टारगेट एशियन गेम्स व ओलंपिक है।
संवाद