फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीट मार्केट में तीन दुकानों के टूटे ताले, गल्ले उठाकर ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। नई अनाज मंडी के नजदीक मीट मार्केट में तीन दुकानों के ताले तोड़कर चोर गल्ले उठाकर ले गए। दुकान मालिक यह नहीं पता पा रहे कि गल्लों में कितनी नकदी थी। इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक रामलीला पड़ाव, नजदीक पुराना बस स्टैंड निवासी विक्रम सिंह ने दी शिकायत में बताया कि उसकी मीट मार्केट में दुकान नंबर 68 है, जबकि संदीप की 76 तो लवीन की दुकान का नंबर 64 है। वे समय पर दुकान बंद करके घर चले गए। सुबह आए तो दुकानों के ताले टूटे मिले। अंदर से गल्ले गायब थे। जांच पड़ताल की तो सामने सूकर रोकने वाले बाड़े में तीनों गल्ले खाली पड़े थे। चोर कितनी नकदी निकाल कर ले गए, यह तो हिसाब करके ही बताए पाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें