फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दिन भर तेज धूप, रात हुई बारिश से मौसम हुआ सुहाना

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। दिनभर तेज धूप से लोग बेहाल रहे। रात 9:15 बजे बारिश हुई। करीब 20 मिनट हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। वहीं बारिश के इंतजार कर रहे किसानों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

बुधवार सुबह से ही मौसम करवट ली। इससे बीते कुछ दिनों से बादलों और सूरज के बीच लुकाछिपी का अंत हुआ और तेज धूप खिली। इससे लोगों को जबरदस्त गर्मी का एहसास हुआ। दिन में ही लोग पसीने से तरबतर हो गए। बुधवार को अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा। एक्यूआई (हवा गुणवत्ता सूचकांक) 55 बेहतर रहा। हवा 11 किलोमीटर प्रतिघंटा के रफ्तार से चली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें