फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सुबह तेज धूप तो दोपहर को हुई हल्की बूंदाबांदी

विज्ञापन
26jjrp17- झज्जर। सोमवार दोपहर को हुई हल्की बूंदाबांदी से गुजरते वाहन चालक।
विज्ञापन
झज्जर। शहर व आसपास के क्षेत्र में सोमवार को सुबह के समय तेज धूप निकली। दोपहर तीन बजे आसमान में बादल छा गए और दोपहर चार बजे हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले तीन दिन से सुबह के समय तेज धूप निकल रही है और दोपहर होते-होते मौसम परिवर्तन हो रहा है। सोमवार को भी ऐसा ही देखने को मिला। सुबह के समय तेज धूप निकली हुई थी तो दोपहर को काली घटाएं छा गईं। तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें