फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ईंट सप्लायर को लोहे के सरिए मारकर किया घायल

Thu, 16 May 2024 04:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। बाईपास स्थित एक ढाबा पर ईंट सप्लायर को पीटकर घायल कर दिया। हमलावरों ने सप्लायर के सिर व पैर में लोहे के सरिया से हमला किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

बादली निवासी कृष्ण ने पुलिस को बताया कि वह ईंट सप्लाई का काम करता है। रात वह गुरुग्राम चौक स्थित ढाबा पर खाना खाने के लिए गया था। जब वह ढाबा पर पहुंचा तो वहा मौजूद बादली के ही मोनू और चांपू ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। उसे लोहे के सरिया मारकर घायल कर दिया, इसमें उसे सिर और पैर में चोटें आई हैं। कृष्ण को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जबकि सूचना मिलने पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने कृष्ण की शिकायत पर मोनू और चांपू सहित चार लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें