रोहतक। जिले के गांव खरक जाटान में चोर मकान का ताला तोड़कर 80 हजार की नकदी व जेवरात निकाल कर ले गए। इस संबंध में लाखनमाजरा थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक मकान मालिक नवीन ने दी शिकायत में बताया कि शनिवार की रात को वह परिवार सहित अपने कमरे में सोया हुआ था। सुबह उठे तो साइड वाले मकान का ताला टूटा मिला। अंदर से सारा सामान बिखरा पड़ा था। 80 हजार की नकदी व सोने के आभूषण नहीं मिले। इसी बीच अनजाने में मकान मालिक की पत्नी ने घटनास्थल पर पोंछा मारकर सफाई कर दी। ऐसे में फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को नहीं बुलाया गया। ब्यूरो