फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रात के अंधेरे में निकाह करने पहुंचे लड़का-लकड़ी, पुलिस ने लौटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। श्री राम शर्मा पार्क में बनीं मस्जिद में शुक्रवार को देर रात एक मुस्लिम जोड़ा शादी करने के लिए पहुंच गया। पड़ोसियों को उन पर शक हुआ तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पार्क की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों से बात की। पहले दोनों ने झाड़ा लगवाने की बात कही, लेकिन बाद में असलियत बता दी। पुलिस ने दोनों के आधार कार्ड चेक किए तो दोनों बालिग निकले। पुलिस ने दोनों को दिन में आकर निकाह करने की बात कहकर जाने दिया। पुलिस ने दोनों के आधार कार्ड, नाम, पता और मोबाइल नंबर नोट कर लिए हैं। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को खाना खाने के बाद श्री राम शर्मा पार्क के पास रहने वाले लोग घूम रहे थे। इस दौरान एक ऑटो आकर पार्क के पास रुका। कुछ देर रुकने के बाद वापस चला गया। इस दौरान बाहर घूम रहे कुछ लोग भी अपने घरों को चले गए। कुछ देर बाद ऑटो फिर आया और उसमें से दो लड़के और लकड़ी उतरी। इस बार बाहर घूम रहे कुछ लोगों को शक हुआ तो उन्होंने उनको टोक लिया। उन्होंने बताया कि वह झाड़ा लगवाने आए हैं। इस पर ऑटो में आए लोग मस्जिद में चले गए। पड़ोसियों को शक होने पर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पार्क की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मी मौके पर आ गए और मौलवी को बुलाकर जानकारी की। मौलवी ने पुलिस को पूरी बात बताई। पुलिस ने लड़का-लकड़ी और उसके साथ आए युवक से पूछताछ की तो बताया कि वह आसाम के रहने वाले हैं और दादरी तोय में किसी वेयरहाउस में काम करते हैं। यहां निकाह करने आए थे। पुलिस ने रात को ऐसा करने का कारण पूछा तो वह जवाब नहीं दे सके। पुलिस ने उसका पहचान पत्रों की जांच की तो दोनों बालिग निकले। पुलिस ने उसको सुबह आकर निकाह करने की सलाह दी। इसका बाद लकड़ा-लकड़ी और उनके साथ आया युवक ऑटो में बैठकर वापस चले गए। मौलवी हनीफ ने कहा कि लड़का-लकड़ी निकाह के लिए आए थे। उनको वापस भेज दिया गया हैं। सुबह बुलाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें