27jjrp11 झज्जर । मुक्केबाज खिलाड़ी प्राची धनखड़ अपने कोच के साथ।स्त्रोत कोच
झज्जर। ब्रिक्स अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने वाली मुक्केबाज प्रार्ची धनखड़ का झज्जर के खेल स्टेडियम पहुंचने पर स्वागत किया गया। कोच हितेश देशवाल ने बताया कि 10 से 26 जून तक रूस में मुक्केबाजी चैंपियनशिप आयोजित की गई थी। इसमें झज्जर के मुक्केबाज ने भाग लिया। प्राची धनखड़ ने 63 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। झज्जर पहुंचने पर स्टेडियम में झज्जर मुक्केबाजी संघ और जिला खेल प्रेमी द्वारा स्वागत किया गया। इस मौके पर झज्जर मुक्केबाजी प्रधान सोमवीर अहलावत, मुख्य संरक्षक सूरजभान जाखड़, योगेंद्र धनखड़, अंजू धनखड़ ने कोच व मुक्केबाज को बधाई दी। संवाद