फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्सर मीनाक्षी ने सोने पर लगाया पंच

विज्ञापन
नेशनल गेम्स में रोहतक की बॉक्सर मीनाक्षी हुड्डा ने स्वर्ण पदक जीता। विज्ञप्ति
विज्ञापन
गुजरात में चल रहे 36वें राष्ट्रीय खेलों में शहीद बतून सिंह स्टेडियम रुड़की की बॉक्सर मीनाक्षी हुड्डा ने स्वर्ण पदक जीता है। उन्होेंने फाइनल मुकाबले में उत्तराखंड की बॉक्सर को 5-0 से हराकर गांव व प्रदेश का नाम रोशन किया। गांव रुड़की की रहने वाली स्वर्ण पदक विजेता मीनाक्षी के लौटने पर जोरदार स्वागत किया होगा।
विज्ञापन

बॉक्सिंग कोच विजय हुड्डा ने बताया कि फाइनल मुकाबले में मीनाक्षी ने शुरू से ही मैच पर पूरा ध्यान बनाए रखा और लगातार प्रतिद्वंद्वी पर वार करती रहीं। मीनाक्षी ने क्वार्टर फाइनल में मिजोरम की बॉक्सर को 5-0, सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश की बॉक्सर को 5-0 और फाइनल बाउट में उत्तराखंड की बॉक्सर को 5-0 से धूल चटाई। तीनों मैच में पांच-शून्य की जीत ने मीनाक्षी को आत्मविश्वास से भर दिया। मीनाक्षी करीब दस साल से गांव के स्टेडियम में अभ्यास कर रही हैं। मीनाक्षी का चयन जॉर्डन में होने वाली चैंपियनशिप के लिए भी हुआ है। पदक जीतने पर स्टेडियम में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों ने फोन पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें