रोहतक में एमबीबीएस में नए सत्र के प्रवेश को लेकर बॉन्ड पॉलिसी का जिन्न फिर सताने लगा है। इसी कड़ी में नए सत्र के विद्यार्थियों से एग्रीमेंट पर जबरन हस्ताक्षर कराए जा रहे हैं। जबकि 21/12/2022 के गज़ट नोटिफिकेशन में कुछ और लिखा गया है।
इस संबंध में दोपहर 2:00 बजे नए विद्यार्थियों के माता पिता कुलपति कार्यालय जायेंगे। यहां 2023 बैच के एडमिशन ले रहे विद्यार्थियों से एग्रीमेंट न लेकर इस बारे में एफिडेविट लिए जाने की मांग की जाएगी। सरकार के इस फैसले से विद्यार्थियों में रोष पनप रहा है।