रोहतक। स्वतंत्रता दिवस के चलते प्रभारी बम निरोधक दस्ता निरीक्षक जगबीर सिंह के नेतृत्व में जांच अभियान चलाया गया। राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह स्थल राजीव गांधी खेल परिसर में छानबीन की गई। शहर में मॉल, सिनेमाघरों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, रेलवे रोड बाजार, भिवानी स्टैंड व भीड़ वाली जगहों पर भी दस्ते ने जांच की। यात्रियों से भी पूछताछ की गई। ब्यूरो