28कलानौर02... 24वीं कांवड़ लेकर कलानौर पहुंचे भाजपा ओबीसी मोर्चा के सदस्य रमेश चैची। संवाद
कलानौर। कांवड़ यात्रा को लेकर इस बार शिव भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। भारी संख्या में भोले के भक्त हरिद्वार से गंगाजल लेकर कस्बे में आ रहे हैं। इस दौरान कई ऐसे शिव भक्त भी देखने को मिल रहे हैं, जो अपने स्वजनों के साथ कांवड़ लाए हैं। हर-हर महादेव और बोल बम का उदघोष लगातार शिवालयों में गूंज रहा है। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी ओबीसी मोर्चा हरियाणा के सदस्य रमेश चेची भी गंगोत्री व हरिद्वार से अपनी 24वीं कांवड़ लेकर कलानौर पहुंचे है। उन्होंने बताया कि उनकी आस्था का सफर 1998 में शुरू हुआ था। कोरोना काल में वह कांवड़ लाने से वंचित रह गए थे।