फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: तीन दिन से लापता युवक का शव कुएं से बरामद

Thu, 18 Apr 2024 05:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
कलानौर। खंड के गांव लाहली में तीन दिन से लापता 28 वर्षीय पंकज का शव घर के सामने महज 50 मीटर दूर कुएं से बरामद हुआ है। युवक लंबे समय से टीबी से ग्रसित था। रविवार को घर से लापता होने के बाद परिजनों ने इसके काफी तलाशा, लेकिन कुछ पता नहीं लगा। बुधवार को ग्रामीणों ने गांव के ही कुएं में एक शव पड़ा नजर आया। इस बारे में ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला व कब्जे में लेकर जांच शुरू की। परिजनों का कहना है कि पंकज नशे का आदी था। इसे नशामुक्ति केंद्र में इलाज के लिए भेजा गया था, लेकिन नशा नहीं छोड़ा। इसके चलते मुंह से खून आना शुरू हो गया था। यह शादीशुदा था। इसका एक लड़का है। पत्नी कुछ दिनों से अपने मायके गई हुई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें