संवाद न्यूज एजेंसी
बेरी। बीते 6 दिन पहले रोहतक की शीतल नगर कॉलोनी से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए 18 वर्षीय युवक का शव बुधवार को बाकरा हैड पर मिला है। युवक की तलाश मेें परिजन लगे हुए थे। जब बाकरा हैड पर युवक के शव की सूचना पुलिस को मिली तो शव की सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। शव की पहचान होने के बाद बेरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवाया है। 18 वर्षीय जतिन छह दिनों से लापता था। युवक की बाइक नहर के पास मिली थी। बाइक मिलने के बाद परिजनों ने शिवाजी कॉलोनी थाने में सूचना दी थी। पुलिस गोताखोरों की टीम के साथ नहर पर पहुंची और युवक को ढूंढने का अभियान चलाया, लेकिन बुधवार को परिजन जब जतिन के शव की तलाश कर रहे थे तो सूचना मिली की बाकरा हैड पर एक युवक का शव मिला है। इस मामले में 174 की कार्रवाई गई है।