झज्जर। दामड़ गांव निवासी दयानंद 12 अप्रैल को जेएलएन नहर में पानी भरते समय डूब गए थे। तभी से उनकी तलाश जारी थी। सोमवार को बुजुर्ग का शव अकेहड़ी मदनपुर पंप हाउस पर मिला। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचाया। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंचे और पहचान की। 58 वर्षीय दयानंद के रूप में हुई है। मृतक खेतीबाड़ी का काम करता था। उसके 6 बच्चे हैं, जिसमें पांच लड़की, एक लड़का है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। संवाद