17- अंबेडकर चौक पर रक्तदान शिविर में प्रशंसा पत्र के साथ रक्तदाता व अन्य। संस्था
रोहतक। आंबेडकर चौक पर वीरवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें 70 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। इस दौरान रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र और हेलमेट देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सुभाष गोगिया, डॉ. रवि रंगा, पंकज सुनेजा और अन्य मौजूद रहे।