फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रक्तदानियों को प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित

विज्ञापन
25सीटीके27... नया बस अड्डा ​स्थित श्रीराम पार्क में मंगलवार को मॉडल जिला बनाओ संगठन और हरियाणा
विज्ञापन
रोहतक। मॉडल जिला बनाओ संगठन और हरियाणा रोडवेज कर्मचारी संघ के संयुक्त तत्वावधान में नया बस अड्डा स्थित श्रीराम पार्क में मंगलवार को 890वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया। इस दौरान रोडवेज कर्मचारी संघ के जिला प्रधान राजेश और प्रदेश अध्यक्ष अमित मेहराना मौजूद रहे। श्रीराम पार्क ब्लड डोनेशन बस में 18 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रक्तदानियों को केला, दूध व फ्रूटी के साथ प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। शिविर कैंसर के मरीजों को तत्काल रक्त देने के लिए लगाया गया। एम्स बाडसा के इंचार्ज डॉ. दिप्ती रंजन राउत के नेतृत्व में लैब सहायक हरिओम और सहायक गोपाल शर्मा ने रक्त एकत्रित किया। उन्होंने कहा प्रत्येक तीन माह रक्तदान करने से शरीर स्वस्थ रहता है। इस मौके पर अनिल साहू, सचिन, निरंजन, वीर प्रताप, परमजीत, सोमधीर, अवतार सिंह, गर्वित, बलराज नांदल, प्रभुदयाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें