24सीटीके32... आंबेडकर चौक स्थित रक्तदान शिविर में रक्तदाओं को सम्मानित करते राष्ट्र देवो भव म
रोहतक। देश भक्ति स्मारक स्थल नजदीक आंबेडकर चौक पर रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी पप्पू हंस रहे। इसमें राष्ट्र देवो भव: मिशन अध्यक्ष बाबा सुखा शाह ने बताया कि राष्ट्र देवो भव: मिशन के सभी सदस्यों ने पप्पू हंस का का स्वागत किया गया। बाबा ने सभी युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। सभी रक्तदाताओं को मुख्य अतिथि पप्पू हंस व बाबा सुखा ने सभी रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र और हेलमेट देकर सम्मानित किया। शिविर में 90 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।इस मौके पर सुरेंद्र, अनुज चावला, डॉ. तिलक राज भूटानी, अशोक कत्याल, बलदेव मिड्डा, देवराज हुड्डा, अमित मक्कड़ आदि मौजूद रहे।