रोहतक। सेवार्थ वेलफेयर सोसाइटी और कमलेश सेवार्थ फाउंडेशन की तरफ से विरासत ए शहादत कार्यक्रम में सांघी गांव के शतकवीर रक्तदाता तस्वीर हुड्डा को सम्मानित किया गया। इसका आयोजन समाजसेवी राजेश जैन की अध्यक्षता में पंडित राम रंगशाला में किया गया। इसमें तस्वीर हुड्डा ने बताया कि वे 105 बार रक्तदान कर चुके हैं। यह दिव्यांग रक्तदाता के रूप में एक रिकॉर्ड है। वह रोहतक रोडवेज की वर्कशॉप में बतौर फोरमैन कार्यरत हैं। समाज सेवा उनके जीवन का एक मिशन है। अपने वेतन का समाज में खर्च कर देते हैं। वे सांघी गांव में डेढ़ साल से उद्योगपति राजेश जैन के सहयोग से फिजियोथेरेपी सेंटर का संचालन कर रहे हैं। प्रत्येक सप्ताह यहां निशुल्क फिजियोथेरेपी कैंप लगाया जाता है। संवाद