रोहतक। सिद्धिविनायक सेवा संस्थान की ओर से भिवानी स्टैंड पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान उत्सव का आयोजन किया गया। संस्थान की ओर से आयोजित 100वें शिविर मे 35 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। संयोजक नेहा शर्मा ने बताया कि तमन्ना ने दूसरी, रुक्मणी ने पहली बार, प्रमिला ने तीसरी बार रक्तदान किया। इस दौरान रक्तदाता प्रेरक जेपी गौड़, डॉ. निर्मल, डॉ. लतेश नागर, समाजसेवी अजेश गुप्ता, डॉ. संदीप ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में कामयाबी का परचम लहरा रही हैं।