फोटो 02 सीएम को हुक्का भेंट करते ब्लॉक समिति चेयरमैन । स्रोत चेयरमैन
महम। ब्लॉक समिति चेयरमैन नवनीत राठी ने मुख्यमंत्री आवास पर सीएम नायब सैनी से मुलाकात की। चेयरमैन ने मुख्यमंत्री को हुक्का भेंट किया। बताया कि वे क्षेत्र में विकास कार्य कराने के मकसद से सीएम से मिले थे। उन्होंने सीएम से महम क्षेत्र में विकास कार्यों में तीव्र गति लाने की गुहार लगाते हुए मांग की है कि क्षेत्र में पीने का पानी व जल निकासी, स्वास्थ्य, शिक्षा, गलियों, खेतों के रास्ते पक्के व सिंचाई की नाली पक्की कराने पर जोर दिया जाए। संवाद