फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ब्लॉक समिति चेयरमैन पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप

विज्ञापन
टैंकर पर लगे नेताओं के फोटो जो विधायक ने उपलब्ध कराया है। स्रोत : विधायक
विज्ञापन
महम ।
विज्ञापन

विधायक एवं हरियाणा जनहित पार्टी के संयोजक बलराज कुंडू ने उपायुक्त को शिकायत पत्र लिखकर ब्लॉक समिति चेयरमैन पर आचार संहिता के उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। शिकायत में विधायक ने कहा है कि सरकार द्वारा ब्लॉक समितियों को पानी के टैंकर मुहैया कराए थे। यह लोगों की सुविधा के लिए सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए थे। यह एक सरकारी संपत्ति है। उनका आरोप है कि ब्लॉक समिति चेयरमैन नवनीत राठी ने टैंकरों पर अपने फोटो के साथ भाजपा नेत्री राधा अहलावत, पूर्व मुख्यमंत्री व अन्य नेताओं के फोटो लगाए हैं। यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। उन्होंने इससे संबंधित फोटो भी उपायुक्त को सौंपा है।
विज्ञापन

वहीं, इस बारे में ब्लॉक समिति चेयरमैन एडवोकेट नवनीत राठी का कहना है कि विधायक द्वारा पेश किया गया फोटो आचार संहिता से पहले का है। इसे आचार संहिता लगते ही हटवा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें