फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: भाजयुमो ने टीएमसी सांसद और राहुल गांधी के पुतले का फूंका पुतला

Thu, 21 Dec 2023 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। टीएमसी सांसद की ओर से देश के महामहिम उपराष्ट्रपति व राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ का नकल उतारकर अपमान करना और कांग्रेसी नेता राहुल गांधी का वीडियो बनाना एक शर्मनाक हरकत है, जिसे जनता कभी माफ नहीं करेगी। यह बात भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नवीन ढुल ने कही।
विज्ञापन

स्थानीय पावर हाउस चौक स्थित पं नेकीराम शर्मा महाविद्यालय के गेट पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी व बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का पुतला भाजयुमो जिलाध्यक्ष जिला अध्यक्ष नवीन ढुल के नेतृत्व में फूंका गया। ढुल ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता संसद में अपने नेता को वाद-विवाद करने और जनता के मुद्दे उठाने के लिए भेजती है लेकिन वे जोकर बनने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान के बेटे जगदीप धनखड़ के अपमान पर ठहाके लगाने वाले दीपेंद्र हुड्डा को आगामी चुनाव में सीखा देगी।

इस अवसर पर जिला महामंत्री भाजयुमो इंदर मोहन, जिला उपाध्यक्ष अमित कलानौर, रवि चौहान, जिला सचिव योगेश राठी, जिला सह मीडिया प्रभारी सोनिका दहिया, कुलविंद्र सिक्का, प्रशांत रांगी, दिनेश नेहरा, भूपेंद्र खत्री, जोगेंद्र हुडा जोगा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें